नव नियुक्त थाना अध्यक्ष संजीव थपलियाल ने ब्यापारियों व गणमान्य लोगों से की सिस्टाचार भेंट।

नव नियुक्त थाना अध्यक्ष संजीव थपलियाल ने ब्यापारियों व गणमान्य लोगों से की सिस्टाचार भेंट।

आज शाम 5:00 नव नियुक्त थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने थाना लम्बगांव में सभी ब्यापारियों व छेत्र के गणमान्य लोगों को आमंत्रित कर शिष्टाचार भेंट एवं परिचय किया जिसमें सभी व्यापारियों ने नव नियुक्त थाना अध्यक्ष संजीव थपलियाल का स्वागत किया और बाजार की ब्यवस्थाओ को लेकर चर्चा की कुछ समय बाद दीपावली एवं उसके बाद शादियों का सीजन रहेगा जिस पर बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार एवं सभी नागरिकों व यात्रियों को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े लम्बगाँव बाजार में सबसे बड़ी समस्या जाम की रहती है जिससे कि कई घंटो तक जाम लगता है तो सभी लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है सभी व्यापारियों ने थानाध्यक्ष से बाजार में दरोगा सहित दो-तीन पुलिस कांस्टेबल हर समय उपलब्ध रहे केवल होमगार्ड्स या PRD जवानों के भरेसे बाजार की ब्यवस्था न हो साथ ही बाजार में किन्नर समाज की पार्टिया मनमाने ढंग से पैसा ले रहे हैं जिस पर हमने थानाध्यक्ष से किसी भी मांगलिक कार्यक्रम पर फिक्स रकम तय हो जिस पर अन्य लोगों को अनावश्यक भार न उठाना पड़े आदि कई विषयों पर चर्चा की।
बैठक मे व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पवार कोषाध्यक्ष अमन राणा उपाध्यक्ष उदयवीर नेगी सचिव विजय धनाई व्यापार मंडल के संरक्षक युद्धवीर सिंह राणा अर्जुन सिंह बिष्ट सतीश सिंह रांगड मोर चंद्र रमोला सुखदेव जोशी हरिप्रसाद डिमरी केदार बिष्ट आशीष रावत गिरीश रावत जी सभासद वार्ड नंबर 1 धीरज बिष्ट सौरभ रावत पूर्व सभासद गंभीर सिंह बिष्ट अब्दुल अतीक अजय कंडियाल प्रवेश पवार जी राजवीर पंवार जी सोनपाल राणा प्रधान ग्राम पंचायत दीनगांव आदि सभी गणमान्य लोग मौजूद रहे।



