विकसित भारत रथ यात्रा के लमगांव पहुंचने पर नगर वासियों ने किया भव्य स्वागत
विकसित भारत रथ यात्रा पहुंची लंबगांव

लंबगांव / प्रतापनगर
विकसित भारत रथ यात्रा पहुंची लंबगांव
विकसित भारत रथ यात्रा के लमगांव पहुंचने पर नगर वासियों ने किया भव्य स्वागत
नगर पंचायत लंबगांव द्वारा आयोजित विकसित भारत यात्रा कार्यक्रम में नगर के व क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने किया प्रतिभा कार्यक्रम में स्थानीय शिक्षण संस्थाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमो की भी दी गई प्रस्तुतियां भाजपा के वरिष्ठ नेता जिला उपाध्यक्ष हर्षमनि सेमवाल पूर्व जिला मंत्री भान सिंह नेगी सेम मुखेम मंडल अध्यक्ष राजपाल राणा ने जहां लोगों को सरकार की तमाम जनहित की योजनाओं व रीती नीति से अवगत कराया वहीं कार्यक्रम में सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित न होने पर नाराजगी भी जताई।
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष हर्षमनी सेमवाल भाजपा के पूर्व जिला मंत्री भान सिंह नेगी सेम मुखेम मंडल अध्यक्ष राजपाल राणा व्यापार मंडल के अध्यक्ष युद्धवीर राणा व्यापार मंडल की पूर्व अध्यक्ष केशव रावत भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक अविनाश नगर पंचायत EO कैलाश सेमवाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य धनवीर सजवान एमडीएस पब्लिक स्कूल के प्रधानाध्यापक एसआरके लमगांव की प्रधानाध्यापिका गीता नेगी राजवीर रागढ़ राजेश पोखरियाल संजय रावत व बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।