भाजपा की सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की कार्यशाला हुई समपन्न।

भाजपा की सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की कार्यशाला हुई समपन्न।
प्रतापनगर के केंद्र बिंदु लम्बगांव में एक होटल में भारतीय जनता पार्टी की सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत आज कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद रातूड़ी व पूर्व जिला मंत्री डॉ0 भान सिंह नेगी मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे मुख्य वक्ता व मुख्य अतिथि विनोद रातूड़ी व डॉ0 भान सिंह नेगी ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत आयोजित हुई कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को अवगत कराया की सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म उत्सव पर प्रारंभ होगा और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर को समापन होगा कार्यक्रम में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोविन्द रावत प्रतापनगर मंडल अध्यक्ष मनोज रमोला सेम मुखेम मंडल अध्यक्ष बसंत चौहान महामंत्री नंदकिशोर पैन्यूली महामंत्री मुरारी रागढ़ पूर्व मंडल अध्यक्ष राजपाल राणा पूर्व मंडल अध्यक्ष त्रिलोक रावत नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन रागढ़ जिला मंत्री गुप्ता कलूड़ा बद्री प्रसाद जोशी चंद्रशेखर पैन्यूली प्रवीण व्यास जयवीर सजवान सोहन रागढ़ राम सिंह जयेन्द्र पवार आदि दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे
कार्यक्रम का सफल संचालन शिवसिंह बिष्ट ने किया।