एक्सक्लूसिव खबरेंटिहरी गढ़वाल

प्रतापनगर का लाल भारतीय सेना में बना अफसर

प्रतापनगर का लाल भारतीय सेना में  बना अफसर

oplus_2

सेना में अफसर बने आयुष उनियाल का चंबा व लंबगांव में हुआ भव्य स्वागत 

पूर्व सैनिक संगठन व स्थानीय लोगों ने किया फूल मालाओं से स्वागत 

भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून से पास आउट होकर  सेना में लेफ्टिनेंट बने आयुष उनियाल का नगर क्षेत्र चंबा व लम्बगांव पहुंचने पर पूर्व सैनिक संगठन और स्थानीय लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

रविवार सुबह दस बजे जैसे ही लेफ्टिनेंट आयुष उनियाल अपने परिजनों के साथ गबर सिंह चौराहे पर पहुंचे वहां पहले से मौजूद पूर्व सैनिकों और स्थानीय लोगों द्वारा ढोल-दमाऊ के साथ फूल मालाओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। उसके बाद  लेफ्टिनेंट आयुष उनियाल ने गबर सिंह स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। व लम्बगांव में शहीद स्मारक में लम्बगांव के ब्यापार मण्डल व स्थानीय लोगो ने आयुष उनियाल का फूल मालाओं से भब्य स्वागत किया

इस मौके पर पूर्व सैनिक संगठनों द्वारा उन्हें  सेना का स्मृति चिन्ह और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। बताते चलें कि  लेफ्टिनेंट आयुष उनियाल की प्रारंभिक शिक्षा चंबा के कार्मल स्कूल में संपन्न हुई। उसके बाद उन्होंने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से  इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की। जनवरी 2022 में उनका चयन एनडीए में हुआ और बीते 13 दिसंबर को वे सेवा में लेफ्टिनेंट बनकर पास आउट हुए। उनके पिता बुद्धिराम उनियाल चंबा में व्यवसायी हैं और माता दरबा देवी गृहणी हैं। उनका भाई आकर्ष उनियाल मुंबई में डॉक्टर है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता को दिया है।

इस मौके पर पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष संजय रावत, संरक्षक देव सिंह पुंडीर, ज्येष्ठ प्रमुख संजय मैठाणी,  व्यापार मंडल के अध्यक्ष बलवीर सिंह पुंडीर, संगठन मंत्री कृष्णा मंमगाई, कोषाध्यक्ष शंकर कोठारी, विक्रम सिंह राणा, भूपेंद्र धनौला, कमल सिंह नेगी, चंद्रशेखर तिवारी,  शिवप्रसाद उनियाल आदि पूर्व सैनिक व नगर वासी मौजूद थे।

लम्बगांव में भाजपा के युवा नेता डॉ0 भान सिंह नेगी ब्यापार मण्डल के अध्यक्ष राजीव पँवार पूर्व अध्यक्ष केशव रावत पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सैनिक युद्धवीर राणा जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि हरि प्रसाद डिमरी आदि कई लोग मौजूद थे।सेना में अफसर बने आयुष उनियाल का चंबा व लंबगांव में हुआ भव्य स्वागत
पूर्व सैनिक संगठन व स्थानीय लोगों ने किया फूल मालाओं से स्वागत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button