मृत व्यक्ति को जीवित दिखा कर फर्जी रजिस्ट्री करने वाले को लम्बगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार।
मामला लम्बगांव थाने का है जहाँ दिनांक-02-05-2025 को श्री शूरवीर सिंह खरोला निवासी ग्राम भेनगी थाना लम्बगांव की लिखित तहरीर के आधार पर अभियुक्त अरुल ई पॉल आदि के विरुद्ध वादी की पारिवारिक भूमि को मृत व्यक्ति कुन्दन सिंह को जीवित दर्शाकर मृत व्यक्ति का प्रतिरूपण कर धन सिंह को कुंदन सिंह दर्शाकर आपराधिक षडयंत्र कर भूमि की फर्जी रजिस्ट्री कर अनैतिक आर्थिक लाभ अर्जित करने के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या -11/2025 धारा-419,420,467,468,471,120(बी) भादवि पंजीकृत किया गया था।
अभियोग के सफल अनावरण और निस्तारण के संबंध मे *श्री आयुष अग्रवाल* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद टिहरी गढ़वाल महोदय के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये जिसके क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय टिहरी गढ़वाल व श्रीमान क्षेत्राधिकारी टिहरी महोदय के पर्यवेक्षण में थाना लंम्बगांव पर नियुक्त प्रभारी निरिक्षक धर्मेंद्र सिंह रौतेला द्वारा विवेचक उ0नि0 राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
उक्त टीम द्वारा अभियोग मे सफल अनावरण कि कार्यवाही आरंभ की गई और दौराने विवेचना अभियुक्त भाग सिंह पुत्र स्वर्गीय सुंदर सिंह निवासी ग्राम भेनगी पट्टी रैका थाना लम्बगांव जनपद टिहरी गढ़वाल का नाम प्रकाश में आया जिसके द्वारा उपरोक्त भूमि की फर्जी रजिस्ट्री करने में अनुचित आर्थिक लाभ प्राप्त करते हुए खुद के बैंक खाते में 6 लाख 50 हजार रुपए की धनराशि प्राप्त करना पाया गया, जिसके आधार पर दिनांक 12-06-2025 को अभियुक्त भाग सिंह उपरोक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है तथा आज दिनांक 13-06-2025 को मुकदमा उपरोक्त मे रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त भाग सिंह का 14 दिवस रिमांड स्वीकृत करते हुये अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार टिहरी भेजा गया।
नाम पता अभियुक्त-भाग सिंह पुत्र स्वर्गीय सुंदर सिंह निवासी ग्राम भेनगी पट्टी रैका थाना लम्बगांव जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र- 52 वर्ष।
*पुलिस टीम-*
1- उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार थाना लम्बगांव।
2- अपर उप निरीक्षक कपिल यादव थाना लम्बगांव। 3- हेड कांस्टेबल दलजीत सिंह थाना लम्बगांव।